नव वर्ष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नव वर्ष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

अबकी केवल खुशियाँ लाना

Abki kewal khushiyan lana

अबकी केवल खुशियाँ लाना.....

नया वर्ष तेरे आगत में,
खड़े हैं हम तेरे स्वागत में,
शोक, निराशा, दुख की बदरी,
असफलता ,रोगों की गठरी,
खोद के माटी तले दबाना।
अबकी केवल खुशियाँ लाना।।

नया हर्ष ,उत्कर्ष नया हो।
नए भोर का स्पर्श नया हो।
मुरझाईं कलियाँ न हों।
अंधियारी गलियाँ न हों।
निविड़ तमस का शोर मिटाना।
अबकी केवल खुशियाँ लाना।

छुआछूत का भेद मिटे।
भाईचारा प्रेम बढ़े।।
मार -काट ,दंगे नहीं होवें।
कोई भूखे पेट न सोवे।।
मन में तुम सौहार्द्र जगाना।
अबकी केवल खुशियाँ लाना।।


शिखर प्रतिष्ठा शान मिले।
सबको उचित सम्मान मिले।।
पग -डग सबके हो आसान।
मन में तनिक न हो अभिमान।।
माया मोह और दम्भ मिटाना।
अबकी केवल खुशियाँ लाना।।

मेरे परम सनेही  साथियों व सभी भाई बंधुओं को
नव वर्ष 2020 की हार्दिक शुभकामनाएँ।

गुरुवार, 3 जनवरी 2019

नव वर्ष



अलविदा 2018

तूने अपने हर पहलू से मुझे रूबरू कराया
कभी हंसाया, तो कभी जार - जार रुलाया
अपने और परायों में भेद भी बतलाया
तुझे भूलना मुमकिन तो नहीं पर
तुझे जाने से कोई रोक भी नहीं सकता.

अलविदा 2018

..... ...... . 

नव वर्ष 
नव वर्ष तुम्हारे स्वागत में
हैं पालक पावड़े बिछे हुए
नव आशा, नव अभिलाषा में
राहों में पुष्प हैं खिले हुए।
रश्मि राथी का हाथ थाम
तुम पास हमारे आ जाओ
भर लो अपने आलिंगन में
ज्वाला नव प्रेम की सुलगाओ।।

Happy New year 2019

31.12.2018 सुधा सिंह