कैसे भी हों हालात मगर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कैसे भी हों हालात मगर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 19 जुलाई 2020

कैसे भी हों हालात मगर...


कैसे भी हों हालात मगर ,
सफर अपना जारी रखो।
डगर में मुश्किलें आएंगी कई 
उनसे लड़ने की तैयारी रखो।1।

बढ़ते कदमों को रोकने वाले,
राह में मिल जायेंगे बहुत, 
जो आ सको काम किसी के, 
वो नीयत ,वो दिलदारी रखो।2।

पेट की आग इंसान को 
इंसान रहने देती नहीं,
बाँट लो अपनी रोटी का एक टुकड़ा उससे, खुद को स्वल्पाहारी रखो।3।

सियासत के इस खेल में, 
अपने और पराए ढूँढ पाओगे नहीं,
बस रह जाए साख सलामत अपनी, उतनी तो जानकारी रखो।4।

देखकर दुनिया का चलन 'सुधा ',   अब तो डर लगता है बहुत,
कहीं खत्म न हो जाए इंसानियत थोड़ी उसपे भी पहरेदारी रखो।5।