हाइकू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हाइकू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 5 जनवरी 2020

हायकू


हायकू-
घना कुहरा~
लाठी टेके चलता
बूढ़ा आदमी!

अँधेरी रात~
दूर से आती
झींगुरों की आवाज।

भोर की लाली~
चूल्हे पर खौलती
गुलाबी चाय।

जोर की आँधी~
कपड़े उतारती 
डोरी से गोरी।

तेज बारिश~
पेड़ के नीचे कुत्ता
कंपकपाता 








बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

आया वसंत.. हाइकू



आया वसंत (हाइकू)

आया वसंत
    कूजति कोयलिया
         गूंजी धरणी

फूली सरसो
    पियराई अवनि
        छाई मुस्कान


अमराई में
   मंजरी निहारत
      तृप्त नयन


चिर यौवन
   तन में भर देता
       प्यारा वसंत


 चूनर धानी
     इठलाई ओढ़ के
         वसुधा रानी


पुष्प खिलत
    तन मन मुस्कात
       भौरे गुंजत

महके वन
   गमके उपवन
      हर्षित चक्षु


सुधा सिंह 📝





सोमवार, 5 नवंबर 2018

मेरी प्रेयसी.... 💖हाइकू


मेरी प्रेयसी... 💖 हाइकू

1:
मन मंदिर
प्रेयसी का हमारी
प्रेम अमर

2:
उजला रंग
सुन्दर चितवन
छेड़े तरंग

3:
अपनापन
गोरी तू जताती
न सकुचाती

4:
मनभावन
लबों पर मुस्कान
तू मेरी जान

5:
चाँद सा मुख
आवाज़ में मिठास
हो सुखाभास

6:
गीतमाला तू
जीवन उजाला तू
प्रेमवर्षा तू

7:
 पास हो तुम
अहसास हो तुम
होश हैं गुम.

8:
मन की बात
प्यार भरी सौगात
रहा हूँ बाँट


सुधा सिंह 🦋 03.01.16

सोमवार, 28 मई 2018

माँ भारती



1:गरिमा गान
माँ भारती महान
हमारी शान

2:खूबसूरत
जननी जन्म भूमि
तेरी मूरत

3:सारे जहाँ में 
सदा झंडा लहरे
तेरी शान में 

4: आग भरी हो 
भारतीय रगों में 
गद्दारी न हो

5:चाह है यही 
हो भारत से दूर 
भूख गरीबी 

6:माथे पे मेरे 
 तेरी माटी चमके 
 संझा सबेरे 

7:गाँधी बनूँ या 
सुभाष बन जाऊँ 
तो मोक्ष पाऊँ 

8:कर दे हम 
निछावर तुझी पे 
जान सनम 

9:जज्बा हमारा 
तिरंगे के नीचे हो 
संसार सारा 








बुधवार, 10 फ़रवरी 2016

वसंत आगमन(हाइकू)




 वसंत आगमन(हाइकू)

1
भोर की गूँज
निशा की रवानगी
मुर्गे की बाँग

2
भू पर हुआ
वसंत आगमन
शीत गमन

3
हर तरफ
सबके मुख पर
मुस्कान आई

4
वातावरण
में सुंदरता छाई
महकी धरा

5
सघन वन
चिड़ियों का घोंसला
खेतो की मेड़

6
 नई कोंपलें
उल्लास से मगन
खग विहग

7
 पुहुप खिले
कली- कली मुस्काई
बहार आई

8
वसुंधरा पे
नवयौवन आया
कोयल गाई

9
आम के बौर
खेतों में लहराई।
पीली सरसों

10
 चंचल मन,
महका कण- कण
घर प्रांगण।