IBlogger interview

बुधवार, 1 मई 2019

मजदूर दिवस...



लो आ गया एक और दिवस
तथाकथित विश्व मजदूर दिवस।
होंगे बड़े बड़े भाषण, बड़ी बड़ी बातें,
मजदूर दिवस के नाम पर
पीठासीनों पदाधिकारियों को
होगा एक दिन का अवकाश।
पर मजदूर को इसका भी कहाँ आभास।
इस तथ्य से अनजान
अनभिज्ञ कि उसके नाम से भी
पूरी दुनिया में होती है छुट्टी।
वह डँटा रहता है पूरी निष्ठा से
अपनी जिन्दगी के मोर्चे पर
 छेनी - हथौडी लिए,
पत्थर ढोता, बड़ी - बड़ी अट्टालिकाओं
के रूप संवारता
कि दो जून की दाल रोटी
का हो जाए इंतजाम।
फिर बड़े - बड़े ख्वाब सजाता मजदूर,
अपने सुनहरे कल की उम्मीद बांधे
सो जाता है फूंस की
जर्जर झोपड़ी में
कच्ची पक्की जमीन पर
फटे लत्तों की गूदड़ी बिछाकर,
अपना स्वप्न महल सजाकर।
और रोज की तरह
गुजर जाता है यह
तथाकथित मजदूर दिवस भी।




20 टिप्‍पणियां:

  1. श्रमिकों के सम्मान में सुंदर प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  2. श्रमिकों को उनका उचित सम्मान मिलना चाहिए श्रमिक दिवस पर बहुत प्रभावी और सशक्त प्रस्तुति सुधा जी

    जवाब देंहटाएं
  3. उत्तर
    1. आदरणीय विश्व मोहन जी आपका बहुत बहुत आभार. 🙏 🙏 🙏 सादर

      हटाएं
  4. जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना हमारे सोमवारीय विशेषांक
    ६ मई २०१९ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं...धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  5. ना जाने कितने ही मजदूर दिवस आए और गए। मजदूरों की हालत नहीं बदली है।

    जवाब देंहटाएं
  6. प्रहार भी तंज भी और व्यवस्था पर व्यंग भी बहुत शानदार रचना सार्थक कुछ चिंतन देती।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. समीक्षा के लिए बहुत बहुत शुक्रिया दी 🙏 🙏 🙏

      हटाएं

पाठक की टिप्पणियाँ किसी भी रचनाकार के लिए पोषक तत्व के समान होती हैं ।अतः आपसे अनुरोध है कि अपनी बहुमूल्य टिप्पणियों द्वारा मेरा मार्गदर्शन करें।☝️👇