IBlogger interview

शुक्रवार, 17 मई 2019

लक्ष्य साधो..


लक्ष्य साधो हे पथिक,
हौसला टूटे नहीं।
कठिन है डगर मगर, 
मंजिल कोई छूटे नहीं।।

गिरोगे सौ बार पर, 
स्मरण तुम रखना यही।
यत्न बिन हासिल कभी, 
कुछ भी तो होता है नहीं।।

पग पखारेगा वो पथ भी, 
जो निराश न होगे कभी।
काम कुछ ऐसा करो, 
मंजिल उतारे आरती।।

संग उसको ले चलो,
जो पंथ से भटका दिखे।
क्लांत हो, हारा हो गर वो, 
साथ देना है सही।।

वृक्षों की छाया तले, 
सुस्ताना है सुस्ता लो तुम।
पर ध्येय पर अपने बढ़ो, 
रुकना नहीं हे सारथी।।

Motivational poem : मना है....


12 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत ही बेहतरीन रचना सुधा जी

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह बहुत सुन्दर लक्ष्य को साधो सार्थक चिंतन।

    जवाब देंहटाएं
  3. सुन्दर प्रेरणास्पद पंक्तियां

    जवाब देंहटाएं
  4. वाह !सार्थक चिन्तन प्रिय सखी
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  5. पग पखारेगा वो पथ भी,
    जो निराश न होगे कभी।
    काम कुछ ऐसा करो,
    मंजिल उतारे आरती
    बहुत ही सुन्दर, सार्थक, प्रेरक रचना....
    वाह!!!

    जवाब देंहटाएं

पाठक की टिप्पणियाँ किसी भी रचनाकार के लिए पोषक तत्व के समान होती हैं ।अतः आपसे अनुरोध है कि अपनी बहुमूल्य टिप्पणियों द्वारा मेरा मार्गदर्शन करें।☝️👇